नोएडा, मार्च 19 -- नोएडा। उत्तर प्रदेश पुलिस के महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन 1090 की ओर से गौतमबुद्ध नगर में तैनात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी उत्तर प्रदेश ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि विंध्याचल तिवारी ने एक जनवरी 2025 से अब तक मानव तस्करी से जुड़े मामलों में विशेष रुचि लेकर जांच की और कई मामलों का सफल निस्तारण किया। साथ ही अपहृत लोगों की बरामदगी में भी अहम भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से कई पीड़ितों को सुरक्षित वापस लाया जा सका। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन किया है। यह कार्य ...