बिजनौर, मार्च 11 -- राजा का ताजपुर। एएचएम कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंस में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं की समाज में बढ़ती भागीदारी, अधिकारों और सम्मान पर विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज इंचार्ज सोफिया अंसारी व सलोनी रानी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तथा महिला शिक्षकों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोफिया, सफक विशाल, निखिता, सलोनी रानी, शहजाद अहमद, अवधेश कुमार, विशाल कुमार व छात्राओं अंशिका गुप्ता, दीपाक्षी, रूपा, चांदनी, रोशनी व नगमा आदि ने महिलाओं के सम्मान, अधिकार व समाज में उनकी बढ़ती भागीदारी पर विचार व्यक्त किए। संचालन के दौरान कमलजीत सिंह नूर ने कहा कि जिस घर में नारी का सम्मान होता है, वहां सुख-समृद्धि का वास हो...