कटिहार, दिसम्बर 24 -- कटिहार निज संवाददाता फसिया टोला स्थित अधीन अजब लाल मांझी चिल्ड्रेंस एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, अनिल चमरिया,विवेन सरकार, संजीव माहेश्वरी, संतोष गुप्ता, रेनू तिवारी तथा विद्यालय के प्राचार्य विकास चटर्जी, रचना सिंह ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया था। विधायक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद आवश्यक है। खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने खेलकूद शिक्षक शिव शंकर झा के प्रयासों के सराहना की। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, शतरंज, बैडमिंटन सहित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धा में उत्साह पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.