रांची, मार्च 8 -- रांची, संवाददाता। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की महिला कल्याण शाखा कल्याणमयी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एएआई आवासीय कॉलोनी हिनू में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों, उनकी भूमिका तथा समाज और कार्यस्थल पर उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करना था। आयोजन के दौरान उपस्थित महिलाओं ने आपसी संवाद, सांस्कृतिक गतिविधियों और समूह सहभागिता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, आत्म-देखभाल और सकारात्मक जीवनशैली जैसे विषयों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महिलाओं के सम्मान, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.