प्रयागराज, अप्रैल 9 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा 2024 और सम्मिलित राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित न होने से हजारों अभ्यर्थी परेशान हैं। अभ्यर्थियों ने गुरुवार को आयोग में ज्ञापन देकर न्यायालय में लंबित प्रकरण की प्रभावी एवं त्वरित पैरवी करने, भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए ठोस कार्ययोजना जारी करने की मांग की है। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के संयोजक पंकज पांडेय ने ज्ञापन दिया। वहीं, पीसीएस 2024 और आरओ/एअरओ 2023 परीक्षा का कटऑफ एवं मार्कशीट भी जारी करने की मांग की है। अभी तक कटऑफ एवं मार्कशीट जारी न होने के कारण अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति है। साथ ही मांग की है कि मुख्य परीक्षा की कटऑफ और ओटीआर के आधार पर मुख्य परीक्षा की कॉपी को भी आयोग अपने आध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.