समस्तीपुर, फरवरी 11 -- समस्तीपुर। साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस ने पीड़िता को उसकी पूरी राशि वापस दिला दी। मिली जानकारी के अनुसार, पूसा थाना क्षेत्र के महमदपुर देवपार गांव निवासी हरिचंद्र चौधरी की पत्नी तेतेरी देवी के खाते से एईपीएस (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) के माध्यम से 70 हजार 400 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई थी। ठगी की जानकारी होने पर पीड़िता ने तत्काल नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मामले की जांच साइबर थाने की पुलिस ने शुरू की।जांचोपरांत विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए बुधवार को पीड़िता को 70 हजार 400 रुपये की पूरी राशि वापस करा दी गई। इस संबंध में साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने आमजनों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थित...