भभुआ, अप्रैल 21 -- भभुआ अनुमंडल में सबसे अधिक 3506 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा मोहनियां में 1102 अनुपस्थित, प्रशासन की चौकसी से नहीं हुई गड़बड़ी (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) परीक्षा मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो गई। हालांकि इस दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति ने सबका ध्यान खींचा। जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, जिले के कुल 20 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। भभुआ अनुमंडल के 14 केंद्रों पर 5820 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन केवल 2314 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। यह भी पढ़ें- एईडीओ की परीक्षा में 7419 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे यहां 3506 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। मोहनियां अनुमंडल के 6 केंद्...