मुंगेर, अप्रैल 16 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर में बीते 14 अप्रैल को आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीडीओ) प्रतियोगिता परीक्षा में नकल कराने के एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया। आरोप है कि, बायोमेट्रिक सिस्टम में तैनात कर्मियों की जगह सेटिंग कर अन्य लोगों को बैठाकर अभ्यर्थियों को गलत तरीके से उत्तर उपलब्ध कराए जाने वाले थे।एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि, इस मामले मुफस्सिल थाना में कांड संख्या- 177/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में कुल 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा में रही सख्ती बुधवार को सभी को जेल भेज दिया गया। सभी आरोपियों पर धारा 318/4, 338, 336/3, 340/2 एव...