हाजीपुर, अप्रैल 23 -- हाजीपुर,संवाद सूत्र। शहर के टाउन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एईडीओ परीक्षा के दौरान नकल करते हुए एक परीक्षार्थी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। यह घटना 20 अप्रैल को आयोजित परीक्षा के दौरान दोपहर करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। विद्यालय प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,परीक्षा कक्ष में निरीक्षण के दौरान एक परीक्षार्थी संदिग्ध गतिविधि करते हुए पाया गया। जांच करने पर उसके पास से नकल सामग्री बरामद हुई। संबंधित छात्र की पहचान महेश कुमार पिता अजय सिंह ग्राम जहनपुर थाना चांदी जिला भोजपुर के रूप में की गई है। परीक्षा केंद्र अधीक्षक ने बताया कि परीक्षार्थी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है और उसकी उत्तरपुस्तिका जब्त कर ली गई है। साथ ही इस मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...