पटना, अप्रैल 18 -- बीपीएससी की ओर से आायोजित एईडीओ (सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी) प्रतियोगिता परीक्षा में कदाचार व प्रश्न पत्र लीक से जुड़े मुंगेर व नालंदा के दो कांडों की जांच आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) करेगी। ईओयू के एडीजी नैय्यर हसनैन खान ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है। दोनों कांडों के अनुसंधान को लेकर ईओयू के एसपी (प्रशासन) राजेश कुमार के नेतृत्व में आठ सदस्यीय एसआईटी गठित की गयी है। एसआईटी में एक डीएसपी और पांच इंस्पेक्टर शामिल किए गये हैं। गठित एसआईटी के सहयोग के लिए एसटीएफ के डीएसपी विनय कृष्ण और साइबर सुरक्षा इकाई से दो पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति का अनुरोध भी पुलिस मुख्यालय से किया गया है। एडीजी ने एसआईटी के सभी सदस्यों को साक्ष्य संकलन करते हुए कांड का गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करने का निर्देश दिया है। गठित एसआईटी की समीक्षा ईओय...