पटना, अप्रैल 15 -- बीपीएससी की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) के 935 पदों के लिए आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के प्रथम चरण के दूसरे दिन की परीक्षा बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गयी। राज्य के 38 जिलों में बनाए गये 746 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ। आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, दूसरे दिन की परीक्षा में लगभग 1,57,322 अभ्यर्थी शामिल हुए, जो पंजीकृत अभ्यर्थियों का 43.10 प्रतिशत है। परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित संचालन के लिए आयोग ने सभी आवश्यक इंतजाम किये थे। बता दें कि एईडीओ के पदों के लिए यह परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जा रही है। यह भी पढ़ें- एईडीओ की परीक्षा में दोनों पालियों में 11614 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर प्रथम चरण की परीक्षा जारी है, जबकि दूसरे चरण की परीक्षा 17 और 18 अप्रैल को आयोजित ...