भागलपुर, अप्रैल 19 -- भागलपुर । बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) भर्ती परीक्षा का आयोजन शनिवार को भी शहर के 32 केंद्रों पर जारी रहा। 18 अप्रैल को सामान्य योग्यता विषय की परीक्षा एक पाली में हुई। ज्ञात हो कि शुक्रवार को दो पाली की परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों ने शनिवार को तीसरी पाली की परीक्षा दी। श्यामसुंदर विद्या निकेतन केंद्र से परीक्षा देकर बाहर बताया कि परीक्षार्थी दीपक कुमार ने बताया कि सामान्य योग्यता विषय में रिजनिंग और गणित विषय के 100 प्रश्न पूछे गए। परीक्षा का आयोजन एक पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक हुआ। यह भी पढ़ें- गणित के कठिन सवालों से जूझे परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले से छात्रों की पूरी जांच के बाद एंट्री शुरू की गई। दो चरण की परीक्षा खत्म होने के बाद अब 20 और 21 अप्...