बगहा, अप्रैल 11 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 14, 15, 17, 18, 20 एवं 21 अप्रैल 2026 को तीन चरणों में जिले के 23 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। जिसमें कुल 11,832 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर समाहरणालय सभागार में शनिवार को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने सभी केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न करायी जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा जिले में स्वच्छ वातावरण में शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त सम्पन्न करायी जाय। सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधि...