हाजीपुर, अप्रैल 13 -- हाजीपुर । निज संवाददाता समाहरणालय सभागार में सोमवार को एईडीईओ भर्ती परीक्षा-2026 के सफल संचालन को लेकर डीएम वर्षा सिंह की अध्यक्षता में संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम सिंह ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता और अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को समय से अपने कर्तव्य स्थल पर पहुंचकर पूरी सतर्कता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- जिले के 18 केंद्रों पर सहायक शिक्षा विकास अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा आज से यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.