हाजीपुर, अप्रैल 21 -- दो पालियों में हुई परीक्षा, 4779 परीक्षार्थी अनुपस्थित हाजीपुर। निज संवाददाता जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को एईडीईओ भर्ती परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त ली गई। दूसरी पाली की परीक्षा में दो केंद्रों से दो परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में निष्कासित कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। बताया गया है कि प्रथम पाली की परीक्षा में कुल आवंटित 8,160 परीक्षार्थियों में 3,474 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए,जबकि 4,686 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 8160 परीक्षार्थियों में से 3381 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 4779 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में टाउन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाजीपुर परीक्षा केंद्र पर 1 परीक्षार्थी तथा जेटी उच्च माध्यमि...