एईके एकेडमी ने सतबरवा मुख्य बाजार में खोला पनशाला
पलामू, मई 9 -- मेदिनीनगर , प्रतिनिधि। सतबरवा स्थित मुख्य बाजार में एईके एकेडमी ने पनशाला का शुभारंभ किया है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत मरियम स्कूल के चेयरमैन सह झारखंड स्टेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश देव, सचिव गिरीश कुमार,एईके एकेडमी के प्राचार्य आफताब आलम, एसएलए स्कूल के निदेशक मुकेश कुमार अग्रवाल, कैंब्रिज पब्लिक स्कूल के प्राचार्य नंदकिशोर भारती, ललन प्रजापति आदि लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं राहगीरों को पानी पिलाकर किया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि अविनाश देव ने कहा कि पनशाला का उद्घाटन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानव सेवा का एक पवित्र कार्य है। भीषण गर्मी में राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना जाता है। उन्होंने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ता है जब हम एक-दूसरे की जरूरतों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.