एईएस से पीड़ित बच्ची एसकेएमसीएच रेफर
मुजफ्फरपुर, मई 17 -- बोचहां। मुरादपुर भरत गांव की 13 माह की मासूम अनन्या कुमारी को तेज बुखार और बेहोशी की हालत में शनिवार देर शाम बोचहां अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एईएस के लक्षण दिखने पर चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। बच्ची के पिता जीतन महतो ने बताया कि अनन्या को दो दिन से हल्का बुखार था। शनिवार दोपहर अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई। उसे बोचहां अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉ. प्रवीण कुमार ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.