औरंगाबाद, अप्रैल 8 -- औरंगाबाद। एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम की तैयारियों के संबंध में एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से औरंगाबाद में हुआ। बैठक में औरंगाबाद जिले से आपदा प्रबंधन के एडीएम, सीएस डा. कृष्ण कुमार, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी, जिला सर्विलांस पदाधिकारी आदि शामिल हुए। राज्य स्तर द्वारा सभी जिलों में तैयारियों की गहन समीक्षा की गई तथा इससे बचाव के उपायों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वार्ड एवं बेड की उपलब्धता, आवश्यक दवाओं एवं उपकरणों की स्थिति, चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती एवं प्रशिक्षण व सामग्री के व्यापक प्रसार जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। एईएस से बचाव एवं नियंत्रण हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। -------------- ग...