एईएस व चमकी बुखार से निपटने को दिया गया प्रशिक्षण
गया, अप्रैल 20 -- डोभी प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को आंगनबाड़ी सेविका, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, ग्रामीण चिकित्सक और प्रधान शिक्षकों को एईएस, जेई एवं लू से बचाव को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिला से आए एनसीडी ऑफिसर डॉ. एमई हक, यूनिसेफ के डॉ. संजय कुमार सिंह सहित अन्य विशेषज्ञों ने बीमारियों के लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी। इस दौरान 14 से 15 वर्ष की किशोरियों में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (गार्डसिल) टीकाकरण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने इसे प्रभावी बताते हुए सभी लक्षित किशोरियों को टीका लगवाने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करने की बात कही गई। मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ. अमित कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.