मधुबनी, मई 5 -- संदीप कुमार मधुबनी। जिले में एईएस एवं जेई के नियंत्रण को लेकर मंगलवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। गर्मी के मौसम में बच्चों में बढ़ते चमकी बुखार के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सभी अस्पतालों में पर्याप्त तैयारी सुनिश्चित करने और 24 घंटे इमरजेंसी सेवा चालू रखने पर जोर दिया गया। निर्देश के अनुसार, सदर अस्पताल में 10, अनुमंडलीय अस्पतालों में 5-5 तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 2-2 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। किसी भी संदिग्ध मरीज को तुरंत इलाज मिल सके, इसके लिए बेड आरक्षित रखने और निशुल्क एंबुलेंस सेवा को हर समय सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- एईएस नियंत्रण को इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे रहेंगी उपलब्ध सदर अस्पताल में 44 प्रकार की तथा अन्य अस्पतालों ...