मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। चमकी बुखार के पीड़ितों को तत्काल राहत देने वाली नेजल स्प्रे बाजार और स्वास्थ्य विभाग के स्टोर से गायब है। इस वर्ष अब तक यह दवा एईएस प्रभावित जिलों में नहीं आई है। अस्पतालों में जो दवा अभी मौजूद है, वह पिछले वर्ष की है और जल्द एक्सपायर भी होने वाली है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी गाइडलाइन में नेजल स्प्रे को चमकी बुखार पीड़ित बच्चे को देना अनिवार्य बताया गया है। नेजल स्प्रे के अलावा दो अन्य दवाएं भी अभी उपलब्ध नहीं हैं। इन दवाओं का काम भी चमकी को तत्काल रोकना है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि दवा मंगाने के लिए विभाग से निर्देश मिला है। अभी अस्पताल में दवा है। दवा मंगाने के लिए जल्द ऑर्डर दिया जाएगा।एंबुलेंस में तबीयत बिगड़ने पर देना है स्प्रे :एई...