मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एईएस को लेकर जिले के अस्पतालों में पूरी दवाइयां नहीं हैं और नए मरीजों का मिलना जारी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कराए गए गैप असेसमेंट में दवाइयों की कमी का खुलासा हुआ है। गैप असेसमेंट की रिपोर्ट के मुताबिक सदर अस्पताल में 76 प्रतिशत तो एसकेएमसीएच में 67 प्रतिशत दवा ही मौजूद है।रिपोर्ट से पता चला है कि पीएचसी में भी सभी दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि गैप असेसमेंट की रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है। सभी पीएचसी को निर्देश दिया गया है कि उनके पास जो दवा नहीं हैं, उसे स्थानीय स्तर पर मंगा लें। मुजफ्फरपुर में एईएस के दो नए मरीजों के मिलने के साथ ही संख्या छह पर पहुंच गई है। जिले में जनवरी महीने से ही एईएस के मरीज मिलने शुरू हो...