गंगापार, दिसम्बर 14 -- विधानसभा क्षेत्र प्रतापपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजीव कुमार शाक्य एवं खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ एवं संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा- निर्देश देते हुए असंग्रहणीय मतदाताओं की सूची के वाचन तथा नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए प्रपत्र- 6 के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। ब्लॉक क्षेत्र के सेमरी स्थित बूथ संख्या 286 पर बीएलओ सुमित कुमार पटेल द्वारा समाजवादी पार्टी, अपना दल, भाजपा के बूथ एजेंटों, ग्राम प्रधान, कोटेदार एवं लोगों की उपस्थिति में सूची का वाचन किया गया। इसी क्रम में छतौना के बूथ संख्या 276 व 277 पर बीएलओ आशा देवी एवं रीता कुमारी ने उपस्थि...