लखनऊ, दिसम्बर 14 -- लखनऊ, संवाददाता। परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने सीएचसी सरोजनी नगर का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि एआरवी और एंटी वेनम वैक्सीन 24 घंटे मुहैया कराई जाए। किसी भी मरीज के कुत्ता या सांप काटने के बाद सीएचसी पर पहुंचने पर उसे वैक्सीन जरूर लगाई जाए। उसे बड़े अस्पताल में वैक्सीन लगाने के लिए न भेजा जाए। साथ ही डीजी ने परिसर में सफाई के निर्देश दिए। सरोजनी नगर सीएचसी पर डीजी परिवार कल्याण डॉ. पवन अरुण ने पोलियो बूथ, न्यूबोर्न स्टेबिलाइजिंग यूनिट (एनबीएसयू), आईपीडी, लेबर रूम समेत विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। फिर वह पीएचसी चंद्रावल में चल रहे मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला पहुंचे। उन्होंने मेले में आमजन को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। डीजी ने साथ ही सभी उपकरणों को क्रिया...