कुशीनगर, दिसम्बर 21 -- कुशीनगर। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक संगठन मंत्री संजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर शनिवार को डायट कुशीनगर में जनपदीय कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। इसमें सर्व सम्मति से सुबोध कुमार शुक्ला को जिलाध्यक्ष व सलीम अंसारी को महामंत्री मनोनीत किया गया। निर्वाचन अधिकारी धीरज कुमार उपाध्याय, जिला संयुक्त मंत्री देवरिया व चुनाव पर्यवेक्षक विशाल राय, मण्डल संयोजक गोरखपुर की देखरेख में सभी पदाधिकारियों का चयन सर्व सम्मति से किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची प्रादेशिक प्रवक्ता सगीर अहमद के अनुमोदन के बाद जारी की गई। इसमें जिलाध्यक्ष व महामंत्री के अलावा मुकेश गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बालेश्वर तिवारी को कोषाध्यक्ष व आशुतोष दुबे को जिला मीडिया प्रभारी निर्वाचित किया गया। सभी पदाधिका...