पीलीभीत, दिसम्बर 10 -- पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विकास भवन के गोमती सभागार में एआरपी चयन परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें आठ शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। उत्तीर्ण होने के बाद साक्षात्कार लिया गया। इस दौरान शिक्षण कार्य भी कराया गया। अमरिया में अंग्रेजी, गणित, हिंदी, बरखेड़ा, मरौरी, ललौरीखेड़ा में हिंदी, पूरनपुर में अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, नगर क्षेत्र में अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान के एआरपी के पद रिक्त थे। इन विषयों के एआरपी के लिए 15 शिक्षकों ने आवेदन किए। मंगलवार को विकास भवन के गोमती सभागार में एआरपी चयन परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें आठ शिक्षक उपस्थित हुए। चयन परीक्षा के बाद कापियों का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन के बाद शिक्षकों के शिक्षण कार्य की परीक्षा ली गई। उसके बाद साक्षात्कार लिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.