बरेली, जुलाई 9 -- जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के चयन हेतु विज्ञप्ति जारी की है। बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं से 24 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिले में विभिन्न विकास खंडों में कुल 20 पद रिक्त हैं। इनमें हिंदी के 11, अंग्रेजी के 2, गणित के 2, सामाजिक अध्ययन के 4 और विज्ञान का 1 पद शामिल है। सर्वाधिक 5 पद नगर बरेली में रिक्त हैं, जबकि फरीदपुर में 3 तथा बहेड़ी और रामनगर में 2-2 पद खाली हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय पर संपर्क किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...