एआरपी कार्यकाल को सर्विस बुक में जोड़ने की मांग
लखनऊ, जून 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता एकेडमिक रिसोर्स पर्सन्स (एआरपी) एसोसिएशन ने एआरपी के कार्यकाल को सर्विस बुक में जोड़े जाने की मांग की है। वहीं मोबिलिटी भत्ता भी हर महीने दिए जाने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रताप शाही ने इस संबंध में विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति मुकेश चौधरी, एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह व पवन सिंह चौहान से भेंटकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। अपनी मांगें सरकार से पूरी कराने का आग्रह किया। कार्यकाल तीन वर्ष से अधिक किए जाने और एआरपी से गैर शैक्षिणिक कार्य न कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.