लखनऊ, अप्रैल 25 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) एसोसिएशन ने गैर शैक्षिणिक कार्यों से हटाए जाने की मांग की है। एआरपी एसोसिएशन के अध्यक्ष केशव प्रताप शाही की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव को पत्र देकर यह मांग की गई है। एआरपी से शैक्षिक कार्यों के साथ-साथ गैर शैक्षिणिक कार्य लिए जाने के कारण तमाम शिक्षक अब एआरपी बनने से कतरा रहे हैं, जिससे पद भी खाली पड़े हुए हैं। एआरपी का कार्यकाल तीन वर्ष है, जिसे खत्म किया जाए और अनुभव के आधार पर आगे कार्यकाल बढ़ाने की सुविधा दी जाए। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए उन्हें शैक्षिणिक कार्यों में शिक्षकों का सहयोग करने के लिए एआरपी बनाया गया है। ऐसे में अगर गैर शैक्षिणिक कार्य लिए गए तो फिर एआरपी तैनात किए जाने का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...