देवरिया, जुलाई 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। एआरपी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के निरंतर प्रयास, सकारात्मक संवाद और संगठनात्मक पहल के परिणामस्वरूप शासन एवं विभाग द्वारा एसोसिएशन की कई महत्वपूर्ण मांगों को स्वीकार कर लिया गया है। इसे संगठन की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।एसोसिएशन के अनुसार, स्वीकृत मांगों में पूर्व कार्यरत एआरपी को चयन प्रक्रिया में पुनः अवसर प्रदान करना, सभी एआरपी को आईसीटी का प्रशिक्षण उपलब्ध कराना, शैक्षणिक गुणवत्ता संवर्धन के लिए एआरपी को उच्च स्तरीय शिक्षण संस्थानों के अध्ययन एवं शैक्षणिक भ्रमण पर भेजना, रिसोर्स पर्सन के रूप में कार्य करने की स्थिति में उनके मोबिलिटी भत्ते पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़ने देना तथा शिक्षक संदर्शिका, शिक्षक डायरी, ट्रैकर सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री एआरपी एवं एसआरजी को उपलब्ध कराना शामिल है। यह भ...