नोएडा, जून 1 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। गौतमबुद्ध नगर के एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ही रहेंगे। उनके पास प्रवर्तन के साथ प्रशासन के इस पद का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। गाजियाबाद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वितीय दल मनोज कुमार मिश्रा को गौतमबुद्ध नगर का एआरटीओ प्रशासन बनाए जाने के आदेश को शासन द्वारा निरस्त कर दिया गया है। हालांकि, उन्होंने इस पद पर गाजियाबाद से ही ज्वाइन कर लिया था और सोमवार से कामकाज शुरू करना था। नए आदेश के मुताबिक उन्हें सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अमरोहा के पद पर स्थानांतरित किया गया है। आरटीओ प्रशासन गाजियाबाद प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि आधा दर्जन से अधिक एआरटीओ के स्थानांतरण शासन द्वारा निरस्त करते हुए अन्य जिलों में उनके तबादले किए गए हैं। यह भी पढ़ें- पीडी अखिलेश गये अमरोहा, मैनपुरी से सत्येन्द्र को मि...