सीतापुर, दिसम्बर 10 -- सीतापुर। परिवहन विभाग के द्वारा डग्गामार व ओवरलोड वाहनों की रोकथाम के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को एआरटीओ सर्वेश चतुर्वेदी के द्वारा लखनऊ बरेली हाईवे पर चेकिंग की गई। जिसमें 13 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया है। जिन पर करीब 4.80 लाख का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही एआरटीओ व एआरएम ने खैराबाद में संयुक्त चेकिंग की जिसमें तीन डग्गामार बसों का कुल 36 हजार रुपए का चालान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...