भदोही, अप्रैल 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में सोमवार को एआरटीओ राम सिंह के नेतृत्व में निजी स्कूलों में चलने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इसमें 12 वाहनों का चालान काटते हुए तीन वाहनों को निरुद्ध किया गया। स्कूली एवं निजी बसों की जांच करते हुए नियमों के पालन को निर्देशित किया गया। इस दौरान एआरटीओ राम सिंह ने बताया कि प्रवर्तन कार्यवाही में कुल 12 स्कूली वाहनों बसों का चालान किया गया। जबकि तीन वाहनों को अनियमितताओं के कारण निरुद्ध किया गया। जिन विद्यालयों के वाहन कार्रवाई की जद में आए हैं, उनमें डोनिव पब्लिक स्कूल, काशी राज पब्लिक स्कूल, केजी मेमोरियल स्कूल, बीपीएमजी स्कूल एवं पीस कॉटेज स्कूल सहित अन्य स्कूलों की बसें शामिल हैं। यह भी पढ़ें- फर्जी मोटर ड्राइविंग स्कूल में वाहन स्वामी और चालक पर केस बताया कि ज...