पीलीभीत, अप्रैल 19 -- सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने गैराज संचालक और सर्विस सेंटर के साथ बैठक कर हिदायत दी कि किसी भी दोपहिया वाहनों में मॉडिफाइड पटाखा युक्त साइलेंसर न लगाए जाएं। संबंधित पर कार्रवाई का प्रावधान तय किया गया है। एआरटीओ ने मामले में कई सर्विस स्टेशन और गैराज आदि का निरीक्षण भी किया। तेज आवाज वाले वाहनों के साइलेंस से कमजोर दिल वाले लोगों और बुजुर्गों को दिक्कतें होती हैं। इससे पटाखा युक्त साइलेंसर लगा होने पर वाहन और चालक समेत वाहन मालिक पर कार्रवाई होगी। इसके लिए एक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अब तक दो वाहनों के विरुद्ध मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन संचालन करने पर चालान की कार्रवाई की जा चुकी है। यह भी पढ़ें- मॉडिफाइड साइलेंसर या प्रेशर हार्न बिक्री पर लगेगा एक लाख तक जुर्माना बैठक में एआरटीओ वीरेंद्...