एआरटीओ ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों विरुद्व शहर में चलाया अभियान, दस वाहनों के चालान
उरई, मई 13 -- उरई। संवाददाता परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा बुधवार को शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के विरुद्व अभियान चलाया गया। इस दौरान दस वाहनों के चालान करते हुए उनके साइलेंसर भी जब्त भी कर लिए गए। साथ ही उनसे एक लाख रुपए जुर्माना भी वसूला गया।बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन सुरेश कुमार, राजेश कुमार एवं प्रवर्तन अधिकारी विनय कुमार पाण्डेय द्वारा शहर के शहीद भगत सिंह चौराहे पर माॅडिफाइड साइलेंसर,हूटर प्रतिबंधित हाॅर्न आदि में अभियान चलाया गया। इस कार्यवाही के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने वाले दुपहिया वाहनों, विशेषकर बुलेट और स्पोर्ट्स बाइक्स को निशाने पर लिया गया। चेकिंग के दौरान वाहनों में कंपनी मानकों के विपरीत 'आफ्टर-मार्केट' साइलेंसर लगे पाए गए। ऐसे 10 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.