बदायूं, मार्च 6 -- बदायूं। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत एआरटीओ प्रवर्तन एवं प्रशासन हरिओम द्वारा वाहनों की चेकिंग के सिलसिला जारी है। गुरुवार को बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाते एवं वाहन चलते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने के मामले में 88 दो पहिया एवं आठ ओवरलोड वाहन समेत कुल 96 वाहनों के चालान किये। चेकिंग में दो लाख का श्मन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया। एक फिटनेस फेल हल्के वाहन को परिवहन कार्यालय में सीज किया। इस दौरान चालकों को सड़क सुरक्षा पर प्रति जागरूक भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...