मिर्जापुर, अप्रैल 30 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला में बुधवार को एआरटीओ एसपी सिंह के जांच के लिए पहुंचते ही सभी डग्गामार वाहन गायब हो गए। वहीं दो वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान घंटों अफरा-तफरी मची रही। वाहन स्वामी बाइक से लोकेशन लेते रहे। लगभग दो घंटे तक सड़कों सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान पटेहरा और दीपनगर चौराहे पर दो घंटे तक वाहन के इंतजार में कई यात्री पेड़ की छांव के नीचे परेशान दिखे। एआरटीओ ने पटेहरा से बीज लदा एक ट्रक और दीपनगर से ईंट लदा एक ट्रैक्टर पकड़कर सीज कर दिया। संतनगर थाने में खड़ा कराया। एआरटीओ के दो घंटे बाद वापस जाने की सूचना पर वाहन स्वामियों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- एआरटीओ ने किए 84 गाड़ियों के चालान, यूपी का डंपर सीज तब दो घंटे बाद सड़कों पर पुनः डग्गामार वाहन दौड़ने लगे। एआरटीओ एसपी सिंह ने बताया कि ...