रामपुर, फरवरी 26 -- रामपुर। एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने अभियान के दौरान अजीतपुर चौकी क्षेत्र में कुल छह डंपर वाहनों को सीज किया। जिसमें दो डंपर ओवरलोड, जबकि चार डंपर टैक्स बकाया एवं बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र के संचालित हो रहे थे। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सभी वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई। संबंधित वाहनों पर कुल 2.87 लाख रुपये का जुर्माना डाला गया। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सड़क सुरक्षा, ओवरलोडिंग एवं कर चोरी के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। वाहन स्वामियों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों के सभी अभिलेख अद्यतन रखें तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.