अमरोहा, मार्च 3 -- त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के चलते लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर माल ढोने वाले वाहनों में सवारियां ढो रहे 12 समेत कुल 52 वाहनों के चालान काटे। इस दौरान परिवहन विभाग का मानवीय चेहरा भी सामने आया, जबकि विभागीय कार्रवाई में डग्गामार वाहन से सवारियां उतारे जाने के बाद सवारी का इंतजार कर रहे दिव्यांग यात्री को एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा ने गोद में उठाकर रोडवेज बस में बैठाकर रवाना किया। होली समेत आगामी त्योहारों पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए परिवहन विभाग की टीम ने एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा के नेतृत्व में ओवरलोड, यात्री और माल ढोने वाले वाहनों के खिलाफ नेशनल हाईवे पर अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों को ढोया जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.