बदायूं, मार्च 2 -- बदायूं, संवाददाता। होली के पर्व पर मानकों की अनदेखी करने पर तीन बसों एवं आठ ओवरलोड माल वाहनों को एआरटीओ ने चेकिंग में सीज कर दिया। चेकिंग में एआरटीओ ने यातायात नियमों की भी जानकारी दी। एआरटीओ प्रवर्तन/प्रशासन हरिओम द्वारा होली के पर्व पर अनियमिताओं में संलिप्त सवारी बसों,अवैध खनन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में आठ वाहनों को थाना फैजगंज एवं बिसौली में सीज कर दिया। एक स्लीपर बस डिपो के वर्कशॉप में सीज की। यह बस मानक से विपरीत थी। एआरटीओ ने दो बसों के चालान किये। 18 दो पहिया वाहन बिना हेलमेट, एचएसआरपी एवं गलत दिशा में वाहन चलाने पर आसफपुर चौकी के पास चालान किये। एक चालान नशे की हालत में वाहन चलाने पर किया गया। एआरटीओ ने बताया कि चेकिंग का सिलसिला जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.