एआरटीओ ने ओवरलोडिंग में सीज किए पांच वाहन
अमरोहा, अप्रैल 26 -- ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के खिलाफ शनिवार को परिवहन विभाग ने अभियान चलाया। नेशनल हाईवे पर गजरौला-हसनपुर मार्ग और गजरौला-मंडी धनौरा मार्ग पर क्षमता से अधिक सामान लादकर गुजर रहे कुल 53 वाहनों को एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा के नेतृत्व में रोककर धर्म कांटे पर तुलवाया गया। इनमें ओवरलोडिंग करते मिले पांच भारी वाहनों को एआरटीओ ने मौके पर ही सीज कर दिया। वाहनों को गजरौला थाने, रजबपुर थाने और गजरौला रोडवेज बस स्टैंड पर बंद किया गया। इसके अलावा परमिट एक्सपायर होने के बाद भी संचालित मिले 26 वाहनों के भी एआरटीओ ने चालान किए। कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- एआरटीओ ने चेकिंग में दो ओवरलोड ट्रक किए सीज एआरटीओ ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान, पांच लाख वसू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.