एआरटीओ दफ्तर के बाहर बनी दुकानों पर पड़ गए ताले
कन्नौज, मार्च 25 -- कन्नौज। एआरटीओ दफ्तर में मनमानी और दलालों की सक्रियता शिकायत पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। मामले में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री से शिकायत की गई तो मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने टीम गठित कर छापेमारी कराई। छापेमारी के बाद एआरटीओ दफ्तर का मामला बदला-बदला नजर आया। जिलाधिकारी से शिकायत की गई कि कार्यालय के अंदर बैठे बाबू कोई भी कार्य बिना दलाल के माध्यम से नहीं करते हैं। इस मामले को गंभीरता दिखाते हुए जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर वैशाली के नेतृत्व में टीम का गठन किया। एसडीएम ने एआरटीओ दफ्तर पहुंचकर छानबीन की। बाबुओं को निर्देश दिए गए कि एआरटीओ दफ्तर आने वाले लोगों के सीधे विंडो से कार्य किए जाएं। दलालों के माध्यम से काम हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को एआरटीओ दफ्तर का मामला बदला नजर आया। एआरटीओ दफ्तर के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.