लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। ओवरलोडिंग वाहनों की जांच के दौरान आरटीओ प्रवर्तन टीम ने जब दुबग्गा थाना क्षेत्र में रिंग रोड चौकी के पास सीमेंट लदे एक डीसीएम ट्रक को रोका तो वहां 30 से 40 लोग जुट गए। टीम का घेराव कर दिया। कार्रवाई का विरोध करने लगे। जब टीम प्रभारी एआरटीओ प्रवर्तन ने वाहन को सीज करने का प्रयास किया तो लड़ने पर उतारू हो गए और जबरन वाहन छुड़ा लिया। विरोध के बीच वाहन का चालान कर दिया गया। एआरटीओ प्रवर्तन आलोक यादव ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ शनिवार की शाम वाहनों की जांच कर रहे थे। पौने चार बजे रिंग रोड चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप के पास सीमेंट लदे एक डीसीएम ट्रक यूपी-30-टी- 9429 को रोका, उसके कागजों की जांच करने लगे। डीसीएम पर आगे एक बड़ा सा बोर्ड लगा हुआ था जिस पर आलमनगर सीमेंट्स ट्रांसपोर्ट वेलफेयर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.