कानपुर, मार्च 16 -- कल्याणपुर। मथुरा में एआरटीओ पद पर कार्यरत राकेश राजपूत का विकास नगर में घर है। रविवार सुबह 7:30 बजे एक अनियंत्रित कार मेनगेट तोड़कर उनके घर में घुस गई। इस घटना में मकान का चौकीदार बाल-बाल बच गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रावतपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पड़ोसी की कार का संतुलन बिगड़ा था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.