बदायूं, मार्च 27 -- एआरटीओ ने चेकिंग में बाधा डालने पर खनन माफियाओं के खिलाफ फैजगंज बेहटा थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एआरटीओ की कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग को लेकर बेहद सख्त हैं। जिसके क्रम में परिवहन अफसरों द्वारा प्रदेश भर में अभियान चलाकर चेकिंग की जा रही है। 24 मार्च के लिए एआरटीओ प्रर्वतन एवं प्रशासन हरिओम आसफपुर क्षेत्र में अवैध खनन वाहनों के खिलाफ चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान चार खनन माफियाओं ने सरकारी कार्य में बाधा डाला। एआरटीओ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि खनन माफियाओं ने मांगे जाने पर कागजात नहीं दिखाये एवं जुर्माना करने पर शोर शराबा किया एवं लोकल व्यक्तियों को इकट्ठा करने के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.