जौनपुर, मार्च 1 -- जौनपुर, संवाददाता। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय जौनपुर में शनिवार की दोपहर में उस समय हड़कंप मच गया जब आधा दर्जन की संख्या में लोग हुड़दंगई करते हुए कार्यालय परिसर में पहुंच गए। पंजीकरण विभाग पटल सहायक के कक्ष तक पहुंचकर हो हल्ला मचाना शुरू किया तो उन्होने डायल 112 और पुलिस अधीक्षक को फोन कर दिया। थोड़ी देर में पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। रंगों के त्योहार होली को लेकर हर जगह तैयारी चल रही है। शनिवार के बाद कार्यालयों में होली की छुट्टी हो रही थी। ऐसे में एआरटीओ कार्यालय के लोग होली खेल रहे थे। आरोप है कि होली खेलने के दौरान ही करीब आधा दर्जन की संख्या में कुछ लोग पहुंचे और कार्यालय में हो हल्ला मचा ने लगे। आपस में विवाद करते करते कार्यालय में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.