रुद्रपुर, फरवरी 10 -- रुद्रपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत एआरटीओ कार्यालय में मंगलवार को स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें 80 से अधिक चालकों और लोगों की नेत्र, बीपी, शुगर, हेपेटाइटिस बी और सी, एचआईवी आदि की जांच की गई। शिविर में जिला अस्पताल की टीम ने लोगों को उचित परामर्श भी दिया। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ.केके अग्रवाल, एआरटीओ प्रशासन मोहित कोठारी, डॉ. कामरान मलिक, डॉ. शिल्पा गुप्ता, परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सिंह, मनोज भंडारी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...