बागेश्वर, जनवरी 2 -- एआरटीओ कार्यालय पर अवैध वसूली करने तथा जबरन चालान करने का आरोप बागेश्वर संघर्ष समिति ने लगाया है। उन्होंने विरोध का प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर इस तरह की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही बीडी पांडेय कैंपस में लंबे समय से खड़े वाहनों को भी जल्द छोड़ने की मांग की है। कवि जोशी के नेतृत्व में वाहिनी से जुड़े लोग शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पिछले तीन महीने से एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारी वाहन चालकों को जबरन परेशान परेशान कर रहे हैं। अवैध वसूली की जा रही है। 500 से 1200 रुपया हफता वसूला जा रहा है। दस हजार से 25 हजार तक का चालान किया जा रहा है। डीएल बनाने, रिजस्टेशन कराने तथा फिटनेश के नाम पर दो से पांच हजार की वसूली अतिरिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.