रुडकी, अप्रैल 20 -- कोर कॉलेज के पीछे लंबे समय से तैयार परिवहन विभाग के एआरटीओ कार्यालय तक जाने वाली सड़क का रास्ता अब साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को सड़क का अंतिम निरीक्षण कर लिया। अधिकारियों का दावा है कि बरसात से पहले सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। एआरटीओ कार्यालय लंबे समय से बेलड़ा में किराए के भवन में संचालित हो रहा है। करीब तीन वर्ष पहले कोर कॉलेज के पीछे विभाग ने करीब 1.20 करोड़ रुपये की लागत से नया एआरटीओ कार्यालय भवन तैयार करा लिया था, लेकिन मुख्य मार्ग से भवन तक जाने के लिए सड़क नहीं होने के कारण कार्यालय शिफ्ट नहीं हो पा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...