बोकारो, मार्च 8 -- बीएसएल, एलएच स्थित एआरएस बीएड महाविद्यालय में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी की शुरुआत सचिव राम लखन प्रसाद राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न सत्र के छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ सुनील कुमार यादव ने सभी प्रशिक्षुओं को महिला दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि महिलाएं हमारे समाज की सबसे बड़ी ताकत है। जो हमें एक बेहतर भविष्य की ओर ले जाती है। हमें उनका सम्मान करना चाहिए व उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ने का समर्थन करना चाहिए। मौके पर राजमोहन महतो, प्रिया कुमारी, चन्द्रपाल यादव, पंचानन महतो, अमरनाथ प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...